Trending

Jaunpur News : ​रिटायर्ड अधिकारी हत्याकांड में दो पुत्रों सहित मां गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

जौनपुर। रिटायर्ड युवा कत्याण अधिकारी की वाजिदपुर तिराहे के निकट हत्या कर फेकी गयी लाश के मामले में लाइन बाजार पुलिस ने मां और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड अधिकारी मृतक रामकृपाल यादव निवासी गभिरन मैरवा थाना खुटहन के पुत्र अवनीश की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने लक्ष्मी पत्नी किशन लाल मौर्या, सोनू मौर्या, सुनील मौर्या पुत्र किशन लाल मौर्या निवासीगण सिगरामऊ को कलीचाबाद तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मेरे पति पैर से विकलांग हो गये हैं।  घर का खर्च चलाने के लिये जौनपुर शहर आ गयी। उस दौरान मेरा परिचय रामकृपाल यादव से हो गया और मित्रता हो गयी। मित्रता के कारण मैने उनसे कुछ रुपया उधार ले लिया। रामकृपाल मेरे घर मुझसे रूपया मांगने आये उसी में वाद विवाद हो गया और उनकी मौत हो गयी। हम लोग डर गये। रात के अन्धेरे में स्कूटी पर मैं व मेरा बेटा सोनू रामकृपाल के शव को रखकर जेसीस चौराहे के पास नाले के किनारे फेंक दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!