Trending

Jaunpur News : ​तमंचा के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

टीम संचार सेतु

रामपुर, जौनपुर। रामपुर पुलिस ने मंगलवार को सुबह पचवल गांव के पास से बाइक से जाते समय सतीश यादव पुत्र राजेश यादव दुबेपुर तथा सेवालाल उर्फ गुड्डू सरोज पुत्र शिवलोचन सरोज को एक-एक अदद 315 अवैध तमंचा वह कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते हैं कि रविवार की रात दुबेपुर बाजार में अराजक तत्वों द्वारा एक मिठाई की दुकान के सामने फायरिंग की गई थी, जिससे बाजार में आतंक फैल गया था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जांच में 4 लोगों का नाम आया जिसमें से 2 को अवैध तमंचा के साथ जेल भेज दिया। वहीं दो पर रहम कर घर भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि फायरिंग की कोई सूचना नहीं है, दो व्यक्तियों को असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!