Trending

Jaunpur News : ​गांव में मुनादी कराकर पुलिस ने चस्पा की कुर्की की नोटिस

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तिसौली गांव निवासी व अपहरण व फिरौती के मामले में वांछित चल रहे आरोपित के घर मंगलवार को लखनऊ व खुटहन पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव में मुनादी कराकर उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। गांव निवासी संजय के खिलाफ अयोध्या जिले के थाना बाबा बाजार क्षेत्र के अमराई गांव निवासी कर्मवीर सिंह ने लखनऊ जिले के चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि संजय और उसके कुछ साथी गत वर्ष उसका घर से अपहरण कर उसे लखनऊ ले जाकर बंधक बना लिये। उसके स्वजनों से डेढ़ लाख फिरौती भी लिए हैं। मामले में आरोपित संजय नोटिस के बाद भी हाजिर न्यायालय नहीं हुए। न्यायालय के आदेश पर चिनहट थाने से आये उप निरीक्षक मनोज कुमार व स्थानीय थाने के कांस्टेबल विपिन जयसवाल और अजय गौड़ ने नोटिस चस्पा कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!