Trending

Jaunpur News : ​संस्थाध्यक्ष के नेतृत्व में गोष्ठी करके किया गया पौधरोपण

टीम संचार सेतु

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सद्भावना क्लब जौनपुर ने नगर के रज़ा डीएम शिया इंटर कालेज में पर्यावरण बचाओ अभियान पर संगोष्ठी व पौधरोपण का कार्यक्रम किया जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने किया।इस मौके पर सर्वप्रथम अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत किया जिसके बाद कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुये इस कार्यक्रम को जीवन से जुड़ा बताया। पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने पर्यावरण के महत्व को विस्तार से बताते हुये सभी सामाजिक संगठनों को पर्यावरण बचाओ अभियान पर कार्य करने का आह्वान किया। इसी कड़ी में विजय अग्रवाल, सैय्यद हाजी फ़रोग अहमद, शोएब कलाम, नागेंद्र यादव, वी.एन. पांडेय, प्रवक्ता मिर्ज़ा शमशाद, चंद्रभान गुप्ता अध्यक्ष व्यावसायिक शिक्षक संघ ने पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अमित निगम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रितेश गुप्ता, शादाब, मुशताक़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!