Trending

Jaunpur News : ​जन्मजात हृदय रोग नैदानिक परीक्षण एवं परामर्श शिविर 8 को

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहा—सिपाह मार्ग पर स्थित के.जी. डाइग्नोस्टिक सेण्टर पर जन्मजात हृदय रोग नैदानिक परीक्षण एवं परामर्श शिविर सुनिश्चित हुआ है। यह शिविर 8 जून दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही यह भी बताया कि उक्त शिविर में डा. स्मृति रंजन मोहंती वरिष्ठ बाल हृदय रोग सर्जन कोकिलाबेन धीरू भाई अम्बानी हास्पिटल मुम्बई ऐसे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके परामर्श भी देंगे। साथ ही डा. क्षितिज शर्मा वरिष्ठ शिशु एवं बाल हृदय रोग विशेषज्ञ कुमुद नर्सिंग होम जौनपुर की भी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने यह भी बताया कि उक्त शिविर में रियायती दरों पर ईको कार्डियोग्राफी के साथ ईसीजी, एक्सरे, पैथोलॉजी सहित अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!