Trending

Jaunpur News : ​मौसम में हुआ उतार—चढ़ाव, मिली हल्की राहत

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद के जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों के कुछ क्षेत्रों में मौसम में काफी बदलाव नजर आया जो लोगों के लिये परेशानी का सबब बना। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी बादलों के आवाजाही से छिटपुट बारिश तो हुई लेकिन संतोषजनक राहत नहीं मिल सकी। बल्कि ऐसे परिवर्तित मौसम से लोगों में बीमारी होने की आशंका ज्यादा हो गयी। कुछ स्थानों पर बारिश होने से उमस में वृद्धि भी हो गयी जिसके चलते जहां आम जनजीवन काफी बदहाल नजर आया, वहीं दिन भर मौसम में काफी उतार—चढ़ाव देखा गया। बीते दिनों की बात करें तो तापमान में काफी वृद्धि देखी गयी। दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवा व शाम को बादलों के अचानक आ जाने से मौसम दिक्कत तलब साबित हुई। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 2—3 दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लगातार बदलते मौसम में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!