Trending

Jaunpur News : ​जिला स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु 18049 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि के व्यय उपभोग की गई धनराशि के ऑडिट रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ ही राजस्व गांव को ओडीएफ प्लस करने के लिए क्रेडिट लिमिट की आवंटन हेतु छूटे ग्रामों की क्रेडिट लिमिट के आवंटन का प्रस्ताव आदि विषयों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, परियोजना निदेशक केके पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डा. राजीव यादव सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!