Trending

Jaunpur News : रेस्क्यू के दौरान सर्पमित्र मुरलीधर हौसला को सांप डसा, हालत गम्भीर

टीम संचार सेतु

जलालपुर, जौनपुर। जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा निवासी सर्पमित्र मुरलीधर हौसला को मंगलवार की सुबह रेस्क्यू के दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया जिनकी हालत बिगड़ने पर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौपेड़वा निवासी सर्पमित्र मुरलीधर जी प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में जाने—माने सर्पमित्रों में एक हैं। मंगलवार की सुबह एक फोन रेस्क्यू के लिये जलालपुर क्षेत्र से आता है जहां अपने टीम के साथ पहुंचे मुरलीधर जी को जाल में बुरी तरह से फंसे एक कोबरा को निकालने के दौरान उसने दाहिने अंगुली में डस लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसको देख सहयोगी टीम के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल ले गये जहां आईसीयू में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक उन्हें 12 एंटीवेनम लग चुके थे लेकिन तब तक अचेत ही रहे। ज्ञात हो कि सर्पमित्र मुरलीधर हौसला प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में जाने—माने सर्पमित्रों में एक हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!