Trending

Jaunpur News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर 5 महीने से दुष्कर्म करने के आरोपित संदीप राजभर पुत्र कुमार निवासी सुरकपुर के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। बताते हैं कि एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि संदीप राजभर 5 महीने से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। बाद में शादी करने से मुकर गया। यह बात मां को बताई तो उसने भी शादी करने के लिए उससे कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मय फोर्स मिले सुराग पर  कोइलारी मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!