Trending

Jaunpur News : ​रचना विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिये योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के क्रम में रचना विशेष विद्यालय बल्लोच टोला रासमण्डल में दिव्यांग बच्चों के लिए डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह की देख—रेख में योग प्रशिक्षण शिविर लगा जहां डॉ. राज यादव योग प्रशिक्षिक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा, जगदीश यादव योग प्रशिक्षिक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कजगांव एवं योग प्रशिक्षिका वन्दना ने बच्चों सहित समस्त स्टाफ को योगदिवस के प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास करवाया।
इस मौके पर योग प्रशिक्षिक डॉ. राज यादव ने कहा कि अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल रखने के हम सभी लोगों को नियमित रूप से योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास करना चाहिये, क्योंकि योग हमारी तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। यह एनर्जी के लेवल को बढ़ाने और शरीर को ज्यादा एक्टिव बनाने में मदद करता है। यह ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
इस अवसर पर प्रबन्धक नसीम अख्तर, प्रधानाचार्य गौतम चन्द्र, वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन यादव, डा. संतोष सिंह, विशेष शिक्षक रवि रंजन, जितेन्द्र कुमार, होरेन्द्र मौर्य, लाल साहब यादव, नीरज तिवारी, बबिता सिंह, बेबी, रश्मि, अब्बास जैदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!