Trending

Jaunpur News : ​शुभम गुप्ता बनाये गये लियो क्लब यंग स्टार के अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब की ब्रांच इकाई लियो क्लब यंग स्टार के नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। नगर के घास मंडी में संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में चुनावी बैठक हुई जहां कार्य कुशलता के दृष्टिगत सभी आपसी विचार—विमर्श से अध्यक्ष पद हेतु शुभम गुप्ता के नाम पर एक राय हुये। नवीन अध्यक्ष के रूप में शुभम गुप्ता का निर्विरोध चयन किया गया जिस पर लायंस क्लब के अध्यक्ष व जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि सहित अन्य ने शुभम जी को माल्यार्पण करते हुये उनका स्वागत किया। वहीं नवचयनित अध्यक्ष के अनुमोदन पर कार्तिक अग्रहरि को सचिव और दीपक अग्रहरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान मनीष अग्रहरि ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपनी टीम के साथ मिलकर लियो क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे और समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!