Trending

Jaunpur News : ​पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव का बिगुल बजा

टीम संचार सेतु

प्रो. मानस पांडेय चुनाव अधिकारी नामित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षेणत्रर कर्मचारी संघ चुनाव का बिगुल बज गया है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के आदेश पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने शिक्षणेत्रर कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न करने के लिए प्रोफेसर मानस पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित कर दिया है। बता दें कि वर्तमान शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का कार्यकाल विगत नवंबर माह में समाप्त हो गया था, तब से कर्मचारी नेताओं ने कुलपति से चुनाव कराने के लिए मांग कर रहे थे, जिसके क्रम में चुनाव कराने के लिए प्रोफेसर मानस पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। कर्मचारियों में खुशी की लाहौर दौड़ गई। इस क्रम में कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश कुमार यादव ने कहा कि मैं समय से चुनाव कराने के लिए कुलपति को ज्ञापन दिया था, कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉक्टर स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का समय से चुनाव करा देना ही अच्छे लोकतंत्र की शिक्षा तंत्र की पहचान है और समय पर चुनाव होगा, तो निश्चित ही कर्मचारियों का हित होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!