Trending

Jaunpur News : ​सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ पर मंगलवार को सुबह 10 बजे ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गयी है। मृतकों की पहचान अमला यादव (55 वर्ष) और मोहित यादव (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव निवासी सरायख्वाजा के रूप में हुई है। हादसे में घायल रेहान अंसारी (19 वर्ष) का उपचार अस्पताल में चल रहा है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कोठवार बाजार से शादी के सामान की खरीदारी के लिए निकले थे। अमला यादव की भतीजी की शादी आगामी 8 जून को तय थी, जिसके चलते तैयारियों में जुटे हुए थे।
बताते हैं कि बाइक जैसे ही वह पतहना मोड़ के पास पहुंचें सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गयी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अमला और मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रेहान का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरायख्वाजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी जांच में जुट गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!