Trending

Jaunpur News : ​मड़ियाहूं में घूमता मिला बारहसिंघा हिरण, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील स्थित सलारपुर जयरामपुर गावं में बारहसिंगा हिरण मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। यह हिरण कहीं से भटककर जयरामपुर के अनुसूचित बस्ती में पहुंच गया था। अलग तरह के दिखने वाले हिरण को रात में देखकर कई लोग डरकर घरों में घुस गये। बाद में हिरण को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
बताते हैं कि सलारपुर जयरामपुर गांव में अनुसूचित बस्ती में मंगलवार की रात एक बारहसिंघा हिरण कहीं से भटक कर बस्ती में इधर उधर घूम रहा था। कई लोग खतरनाक जानवर समझकर घरों में घुस गये। बस्ती के कुत्ते हिरण को घेरकर काटने की कोशिश करने लगे जिससे हिरण काफी घायल हो गया जो इधर-उधर उछल—कूद करके भागने लगा। जब लोगों को समझ में आया कि यह कोई खतरनाक जानवर नहीं है, बल्कि बारहसिंघा हिरण है तो कुत्तों से बचाते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद ब्राह्मणों ने वन विभाग डीएफओ को सूचना दिया गया। इसके बाद रात भर हिरन ग्रामीणों की देख—रेख में गांव में रहा।
बताते हैं कि वन विभाग से बुधवार की सुबह वीरेंद्र कुमार नामक युवक ने पहुंचकर डॉक्टर से उसका इलाज करवाया और उसे गाड़ी से मड़ियाहूं जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था कि टोएटो में आंतरिक खराबी आने से खड़ी हो गयी। इसके बाद सूचना मीडियाकर्मियों को मिली कि एक हिरण को शिकार बनाने के लिए लिया जा रहा है जो रेलवे क्रॉसिंग के पास टोएटो गाड़ी में ढंक कर रखा गया है। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने गाड़ी के पर्दे को हटाकर हिरण के वीडियो को बनाया और पूछताछ किया तो हिरण ले जाने वाला अपने आपको वन विभाग का कर्मचारी बताया। हिरण मिलने और वन विभाग को सौंपने की पुष्टि ग्राम प्रधान ने मीडियाकर्मियों से भी किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!