Trending

Jaunpur News : ​बिजली विभाग ने चलाया जबर्दस्त अभियान, 7.10 लाख की हुई वसूली

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में 11 जून को बिजली विभाग ने भुवालापट्टी, कचगांव, बाबाजी की कुटिया, आशियाना कालोनी, कटघरा आदि क्षेत्रों में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। कुल 372 घरों/आवासों की चेकिंग की गयी जिनमें बकाए पर 52 कनेक्शन काटे गये जिससे करीब 7.10 लाख की राजस्व वसूली हुई। शहर के अभियान में अधिशासी अभियंता समेत एसडीओ द्वितीय, जेई मनोज गुप्ता, नीरज सोनी, विजिलेंस टीम सहित अन्य कर्मचारी रहे मौजूद। बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया जिसमें 36 उपभोक्ताओं का कुल 76 कि0वा0 भार वृद्धि की गयी, 32 उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिल को संशोधित किया गया तथा 2 उपभोक्ताओं का विधा बदला गया। बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता इं. सचिन सिन्हा ने बताया कि पूरे शहर के अधिकारियों, कर्मचारियों की 2 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में वह खुद भी शामिल रहे। साथ में विजिलेंस की टीम भी मौजूद रही। आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड एवं मेगा ड्राइव अभियान चलाकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवायें एवं बिजली चोरी न करें। उन्होंने आगे बताया कि 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा। बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं के बिल भी ठीक किए जा रहे हैं एवं गलत बिल बनाने वाले मीटर रीडरों पर कार्यवाही की जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ़संकल्पित होकर प्रयास किए जा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!