Trending

Jaunpur News : ​जल जीवन मिशन कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में जल जीवन मिशन कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जनपद में कुल कितने ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य पूर्ण हो गए है, कितने कि0मी0 सड़के रिस्टोर कर दी गई है, कितने जगहों पर पाइप लाइन बिछाई गई है, कितने कनेक्शन दिये गये हैं, आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही स्वीकृत डीपीआर, सोलर पम्प की स्थापना, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, कार्यदायी संस्था एफकॉन तथा वेलस्पन द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण महेंद्र राम के द्वारा विस्तार से प्रगति के संबंध में जानकारी दी गयी।
बैठक में जनप्रतिनिधिगणों द्वारा सड़क रेस्टोरेशन की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि 30 जून को सभी ब्लाकों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत की सड़कों के रेस्टोरेशन के सम्बन्ध में ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी और जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रगति की पुनः समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर पानी की टंकी का कार्य पूर्ण हो गया है, उसका उद्घाटन जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में कराया जाए।
बैठक में विधायक बदलापुर द्वारा 10 गांवों की सूची दी गई जहां खारे पानी, आर्सेनिक युक्त पानी की शिकायत है तथा जिन स्थानों पर ओवर हेड टैंक नहीं बने हैं, इसकी भी सूची दी गई जिसके सन्दर्भ में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन गांवों में पानी की तत्काल आवश्यकता है, वहॉ प्राथमिकता पर कार्य कराया जाए। साथ ही बैठक में पीली नदी के जीद्धोधार पर चर्चा हुई जिसमें लोगो के सहयोग तथा श्रमदान से पीली नदी को जीवन्त करने हेतु प्रयास करने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन तथा जिलाधिकारी के पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह शासन तथा प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण परियोजना है। हर घर जल पहुंचा ना एक पुनीत कार्य है। निश्चित रूप से इससे हर घर में सभी को स्वच्छ जल प्राप्त हो सकेगा। साथ ही कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन गांवों में किसी कारणवश बोरिंग का कार्य सफल नहीं हो पा रहा है। ऐसी जगह पर पास के गांव में बोरिंग कराकर कार्य कराया जाय तथा ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्य को गति दी जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक केके पांडेय, उपयुक्त मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जल जीवन मिशन के अधिकारीगण, कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!