Trending

Jaunpur News : ​खेतासराय पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सलारपुर से दो अभियुक्त तथा अब्बोपुर से एक अभियुक्त को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में धर्मराज पुत्र कन्हैया लाल निवासी सलारपुर, नन्हे लाल पुत्र बिहारी निवासी सलारपुर व राम आसरे पुत्र हुब्बन निवासी अब्बोपुर थाना खेतासराय को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल शिव गोविन्द, हेड कांस्टेबल त्रिगुण कुमार एवं कांस्टेबल बृजेश मिश्र शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!