Trending

Jaunpur News : ​समृद्धि ने नीट में 3613वीं कैटेगरी रैंक एवं 7786वां आल इंडिया रैंक प्राप्त किया

टीम संचार सेतु
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रामलीला भवन चौक निवासी समाजसेवी मनोज अग्रहरि की पुत्री संबृद्धि ने कड़ी मेहनत कर देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट यूजी (नीट यूजी)  में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। घोषित परिणाम में समृद्धि ने 720 अंकों में से 562 अंक प्राप्त कर 3613वीं रैंक हासिल किया जिसको लेकर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है।
बताते चलें कि इसी वर्ष जनवरी माह में समृद्धि ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में करियर को लेकर जेईई की परीक्षा में भी अच्छे रैंक से सफलता हासिल कर चुकी है लेकिन चिकित्सा सेवा हेतु समृद्धि ने जेईई में चयनित होने के बावजूद छोड़ दिया था। माता नूपुर व पिता मनोज अग्रहरि ने बताया कि संबृद्धि का आज की भौतिकता के बजाय बचपन से पढ़ाई में विशेष रुझान रहा। वहीं समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय माता—पिता और गुरुजनों को दिया। आम लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा देना लक्ष्य है। फिलहाल नगर की बेटी का नीट में अच्छे अंक से सलेक्शन से परिजनों व क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!