Trending

Jaunpur News : ​आवाज कम करने के लिये कहते ही मनबढ़ों ने महिला सहित रिश्तेदार को लाठी—डण्डे से पीटा

टीम संचार सेतु
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव में तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम के आवाज कम करने के लिए कहने पर मनबढ़ों ने एक महिला और उसके रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर हल्के की पुलिस पहुंच गयी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में शनिवार की रात लगभग नौ बजे किशन और सतीश तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस की बाकी देवी ने जाकर उन लोगों से साउंड का आवाज कम करने के लिए कह दिया। इसी बात से सतीश और किशन आक्रोशित हो गए और बाकी देवी और उनके मड़ियाहूं निवासी रिश्तेदार अजय कुमार को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिया। घटना की सूचना पर मौके पर हल्के की पुलिस आ गयी। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी मुफ्तीगंज भिजवाया।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पांडेय ने पूछे जाने पर बताया कि साउंड का आवाज कम करने को लेकर युवकों ने महिला और उसके एक रिश्तेदार को मारपीट दिया। महिला द्वारा तहरीर देते ही बकथरी गांव के किशन, सतीश कुमार और राजा के विरुद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!