Trending

Jaunpur News : ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को मंदिरों में सुंदर काण्ड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को संकटमोचन हनुमान जी के मंदिरों में जगह जगह सुंदर काण्ड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव द्वारा कोतवाली चौराहे पर स्थित पवनपुत्र हनुमान के मंदिर में प्रख्यात कर्मकांड विद्वान पंडित रजनीकांत द्विवेदी द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात ढोल, मजीरा के साथ सुंदर काण्ड पाठ शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री के साथ वरिष्ठ नेता संतोष त्रिपाठी, डा. सरला त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुन्दरकांड का पाठ किया। सुन्दर कांड पाठ समापन के बाद भगवान की आरती की गई। तत्पश्चात राज्यमंत्री ने भंडारे में बने प्रसाद का भोग भगवान को लगाया फिर प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ। राज्यमंत्री ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्यक्ष, श्याममोहन अग्रवाल, रामसूरत मौर्य, संतोष त्रिपाठी, अजय सिंह, राजकेसर पाल, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, आशीष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, सारिका सोनी, अजय यादव, सुनील यादव मम्मन, प्रशांत सिंह दीपक, उपेंद्र मिश्रा, धर्मपाल कन्नौजिया, डॉ ब्रह्मेश शुक्ला, कमलेश निषाद आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!