Trending

Jaunpur News : ​धर्मगुरू सफदर हुसैन ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक का स्वागत करते हुये धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि हमारी बहादुर फौज ने आपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह किया है। यह देश के लिये गर्व और इत्मिनान का सबब है। हम सभी देशवासी इस कामयाबी पर हूकूमत और भारतीय सेना को बधाई करते हैं, इसके लिए हम भारतीय सेना को सैल्यूट करते है। मौलाना ने कहा कि यह ज़रूरी था कि पाकिस्तान की नापाक साज़िशों का मुँहतोड़ जवाब दिया जाय और हमारी जाबांज़ फौज ने यह काम बहुत ही बेहतरीन अंदाज़ में अंजाम दिया है। इससे न सिर्फ़ दुश्मन के हौंसले पस्त हुए हैं, बल्कि मुल्क भर के लोगों का सर भी फ़ख़्र से बुलंद हो गया है। उन्होंने कहा कि हुकूमत इस बात का एहसास रखती है कि आवाम ने हर मुश्किल वक़्त में फौज का साथ दिया है और इस बार भी उन्होंने हिम्मत और इत्मिनान का मुज़ाहिरा किया है, यह हमारी क़ौमी यकजेहती और बहादुरी की ज़िंदा मिसाल है। हम अपने देश के उन बहादुर जांबाज़ों को भी सलाम करते हैं जिन्होंने वतन की इज़्ज़त और हिफ़ाज़त के लिए अपनी जान दी है जिनकी क़ुर्बानियों के नतीजे में आज सारी दुनिया में हमारा मुल्क आज़ादी और सलामती का प्रतीक बना हुआ है। दुनिया हमारे मुल्क को इज़्ज़त की नज़र से देखती है, उनकी क़ुर्बानियां हमेशा याद रखी जायेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!