Trending

Jaunpur News : ​दिव्यांग बच्चों को डीएम व सीडीओ ने पहनाया चश्मा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डा. श्रॉफ चैरिटी हाई हॉस्पिटल नई दिल्ली एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट प्रकाश के तहत समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने 97 बच्चों का चश्मा वितरित किया। इन बच्चों का परीक्षण 21, 22, 23, 24 अप्रैल को बीआरसी केंद्र पर परीक्षण किया गया था। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुकें एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों को चश्मा मिलने से उनको शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा गया कि चश्मा से बच्चे अपने आस-पास के सचित्रों से परिचित हो सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को प्रत्येक दिन चश्मा लगाने के निर्देश दिये जिससे उनका रोशनी बरकरार रहे तथा समय-समय पर परीक्षण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर डा. चैरिटी श्रॉफ से सहायक कार्यक्रम प्रबंधक जमुना प्रसाद गौतम, समन्वयक विद्या प्रकाश, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय, स्पेशल एजुकेटर ज्योति सिंह, सीमा सिंह, आनन्द तिवारी, रुचि यादव, रेनू पटेल सहित स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!