Trending

Jaunpur News : ट्रांसफार्मर केबिल में आग लगने से विद्युत आपूर्ति ठप्प, कर्मचारियों ने किया बहाल

टीम संचार सेतु

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम स्थित जल निगम पानी की टंकी के पास लगा 400 केवी मोबाइल ट्रांसफार्मर के केबिल में लगी आग आग लग गयी जिससे धू-धू कर जल उठा। केबिल में लगी आग से ट्रांसफार्मर में आग की ऊंची लपटें उठने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया तथा लोगों की भारी भीड़ लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी जिस पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ट्रांसफार्मर केबल में लगी आग को बुझा दिया। ज्ञात हो कि इसके दो माह पहले उसी स्थान पर लगा 400 केवी ट्रांसफॉर्मर जला था। अभी तक नहीं लगा वासंतिक नवरात्र होने के कारण अलग से उक्त स्थान पर विद्युत विभाग द्वारा मोबाइल ट्रांसफार्मर रखा गया था, उसे ही लगा दिया गया था। मंगलवार की रात्रि 9 बजे ट्रांसफार्मर केबल जलने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 2 घण्टे बाधित हो गयी है। बताया गया कि सूचना मिलने पर पहुंचे विद्युत कर्मियों द्वारा रात्रि में ही केबल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!