Trending

Jaunpur News : ​बाइक व मैजिक से टक्कर में तीन घायल

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास स्थित नहर पुलिया के पास शुक्रवार को बाइक और मैजिक की टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। मैजिक व बाइक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र रमदतपुर गांव निवासी अजय चौहान (22 वर्ष) पुत्र साहब लाल चौहान, श्यामराज चौहान (45 वर्ष), सन्तोष चौहान 30 वर्ष पुत्र नन्द चौहान बाइक से बेलाव की तरफ से घर आ रहे थे। उक्त नहर पुलिया के पास विपरीत दिशा से एक मैजिक जा रही थी। असंतुलन के कारण बाइक और मैजिक टकरा गयी। बाइक सवार तीनो गिर पड़े। तीनों को काफी गम्भीर चोट आयी है। बताया जा रहा है कि अजय का पैर फैक्चर हो गया।बाकी दोनों को भी काफी चोट आयी। मैजिक चालक सागर कुमार पुत्र किशोर सिंह निवासी गाजियाबाद ग्रेटर नोएडा दादरी को पुलिस ने वाहन सहित पकड़ लिया। घटना के बाद घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!