Trending

Jaunpur News : ​एक राष्ट्र—एक चुनाव को लेकर हुआ कार्यक्रम

टीम संचार सेतु

मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के निशान गांव में समाजसेवी कृष्णनंद राय के आवास पर शुक्रवार की शाम एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध समागम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत के पूर्व  भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि अगर एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रथा लागू हो जाएगी तो देश चुनाव को लेकर हो रहे फिजूल खर्ची को रोक जा सकता है। जो पैसा देश के विकास में लगेगा तो देश का इतना विकास होगा कि वह दिन दूर नहीं रहेगा हम एक बार फिर भारत सोने की चिड़िया बनेगा। उक्त अवसर पर वीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रजापति, बृजेश सिंह, विशाल सिंह, डा. युजवेंद्र दुबे, त्रिभुवन मौर्य, सदानंद राय, कृष्णानंद राय, मुफ्तीगंज पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य उषा किरण, पिंटू (दादा), मुफ्तीगंज ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन चौरसिया, हरियोम सहाय, मंडल अध्यक्ष मुफ्तीगंज प्रदीप पासी, दिवाकर राय, पंकज राय, दीनानाथ राय  सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!