Trending

Jaunpur News : ​मड़ियाहूं से आये रिश्तेदारों ने युवक को पीटकर किया घायल, चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में मड़ियाहूं से आकर रिश्तेदारों द्वारा मारपीट व धमकी दी गई जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के मोहित यादव के घर पर गुरुवार की रात मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के उंचनी कला गांव निवासी रिश्तेदार आकाश यादव अपने परिवार के तीन और सदस्यों के साथ आ गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज देते हुए मोहित यादव को लाठी—डंडे से मारपीट दिया। बीच बचाव करने आई मोहित की मां को भी धक्का दे दिया तथा धमकी देते हुए सभी चले गये। पिटाई से मोहित यादव (24) घायल हो गया। मोहित देर रात में ही थाने पर पहुंचकर नामजद तहरीर दिया जिस पर थाना पुलिस ने उक्त मामले में मोहित यादव की तहरीर पर मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के उन्चनी कला गांव के आकाश यादव, लाल साहब यादव, सोनू एवं बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!