Trending

Jaunpur News : ​विनय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष व अमित सिंह बने संयुक्त मंत्री

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति व सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष मंत्री मांडलिक मंत्री व शिक्षकों की उपस्थिति में लखनऊ में बैठक हुई। जिसमे सर्वसम्मति से रिक्त पदों के सापेक्ष गोंडा के विनय तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष सहारनपुर के संदीप पवार प्रांतीय कोषाध्यक्ष जौनपुर से अमित सिंह प्रांतीय संयुक्त मंत्री रायबरेली के शैलेन्द्र सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रयागराज से श्रद्धा श्रीवास्तव क्रांति संगठन मंत्री सिद्धार्थनगर से अतुल मिश्रा प्रांतीय संगठन मंत्री अमरोहा से जयवीर सिंह प्रांतीय प्रचार मंत्री बनाये गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एमएलसी विधायक देवेंद्र सिंह ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इसके पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह व प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह के द्वारा संगठन के संघर्ष को बताते हुए रिक्त पदों के सापेक्ष उपरोक्त नामों की घोषणा की। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी जिला मंत्री सतीश पाठक संतोष सिंह मृतुन्जय सिंह जिला ऑडिटर डॉ अनुज सिंह राजीव सिंह लोहिया मुकेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!