Trending

Jaunpur News : ​नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 38.63 करोड़ का प्रस्ताव पारित

टीम संचार सेतु

खेतासराय जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष वसीम अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें  वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 38 करोड़ 63 लाख रुपये का बजट सभासदों की सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के दौरान सभासदों ने पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और जल निकासी जैसे जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव दिए इसे और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की। पारित बजट को अब शासन के पास अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी सभासद शमीम अहमद, इलियास खान, खालिद खान, सलीम अहमद, शैलेश यादव, विवेक यादव, सतीश यादव, भाई लाल सोनकर, अमित सोनकर, एजाज अहमद, अनील, आसिम, अमीन, लेखक कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!