Trending

Jaunpur News : ​पुलिस लाइन में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन करके आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गम्भीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सायरन बजने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियां एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिकों को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गयी एवं फायर सर्विस द्वारा आग लगने पर बचाव हेतु जानकारी देते हुये आग को बुझाया गया। इस अवसर पर ध्रुव खड़िया मुख्य विकास अधिकारी, पुष्पेन्द्र सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल, आलोक सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल, डा0 लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र सिंह, देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, परमानन्द कुशवाहा क्षेत्राधिकारी सदर, इन्द्रनन्दन सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, ओपी सिंह जिला होमगार्ड कमान्डेन्ट, रजनीश सिंह मेजर 98TH बटालियन टीडी कालेज एनसीसी, डा0 राजीव कुमार एसीएमओ, अजीत पाण्डेय भूतपूर्व कैप्टन, दिग्विजय रावत जिला सैनिक पुर्नवास कल्याण अधिकारी, नागेश प्रसाद द्विवेदी एफएसओ, अनुपम सिंह प्रतिसार निरीक्षक सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!