Trending

Jaunpur News : ​25 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न चोरी, कोटेदार ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में शुक्रवार की रात कोटेदार द्वारा वितरण के लिए कमरे में रखें 25 क्विंटल खाद्यान्न चोरों ने दरवाजा तोड़कर पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर कोटेदार देवतादीन यादव ने अध्यक्ष मुन्ना राम को दी। अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव के डिहिया मार्ग पर श्रीकृष्ण पाण्डेय की 3 कमरे का मकान बना है, जिसमें दशकों पूर्व से कोटेदार के द्वारा खाद्यान्न रखा जाता है। लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण भी यहीं से किया जाता है। रात में अज्ञात चोर कमरे के दरवाजे का ताला रेतकर भीतर रखा 49 बोरी गेहूं उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!