Trending

Jaunpur News : सीएमओ के दखलंदाजी के बाद भी पुन: से चल रहे मान्यतावीहिन नर्सिंग होम

टीम संचार सेतु

बेधड़क होता है ऑपरेशन
सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज बाजार से लेकर बेलवार फरीदाबाद तक बगैर किसी मान्यता के बेख़ौफ़ नर्सिंग होम चलाये जा रहे है। यहां तक कि किसी भी नर्सिंग होम में डिग्री डिप्लोमा वाले डॉक्टर तक नहीं है, पर लगभग सभी प्रकार के बीमारियों का ऑपरेशन एवं‌ इलाज किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा रोक के बाद भी लिंग परीक्षण धड़ल्ले से करते हुए अबॉर्शन का भी कार्य चोरी छिपे हो रहा है। कई महिलाओं के डिलीवरी के समय बच्चे के माता का भी देहांत हो चुका है। इन बातों की जानकारी देते हुए सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आशा सुनीता सिंह ने लिखित प्रार्थना पत्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र पाल को देते हुए आरोप लगाया कि बेलवार स्थिति प्रतीक नर्सिंग होम में महिलाओं की डिलीवरी से लेकर पथरी तक के ऑपरेशन तथा लिंग परीक्षण कर अबॉर्शन बेख़ौफ़ किये जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने फोन वार्ता के दौरान बताया था कि इस विषय में चिकित्सा अधीक्षक सुजानगंज को आदेशित करते हुए एक टीम गठित कर अवैध रूप से चल रहे प्राइवेट नर्सिंग होम को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी जो बीते माह राष्ट्रीय सहारा दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित भी हुआ था। चिकित्सा विभाग के कार्रवाई के नाम पर लगभग 10 दिन प्राइवेट नर्सिंग होम पर से बैनर पोस्टर गायब रहे पर फिर स्थिति सामान्य हो गई तथा पहले जैसे दोबारा से बैनर पोस्टर लगाकर अपने पुराने कृतियों में लिप्त हो गए। यह देख स्वास्थ्य विभाग से लोगों की अपेक्षाएं टूटती नजर आ रही है। शिकायतकर्ता लाचार एवं परेशान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जो भी नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहे हैं एक हफ्ते के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें, अन्यथा के तौर पर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!