Trending

Jaunpur : ​शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बनाए गए प्रमोद

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद इकाई का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष एवं दिनेश चक्रवर्ती को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया। इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी मंडल मंत्री वाराणसी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने की। दोनों के नाम का प्रस्ताव राज्य परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह ने रखा जिसका सभी इकाइयों ने समर्थन किया। अन्य पदों पर प्रवीण पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह संगठन मंत्री, विजय सिंह यादव मीडिया प्रभारी, राम प्रताप विश्वकर्मा आय व्यय निरीक्षक, आलोक श्रीवास्तव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। शेष पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने भी अपनी शुभकामना देते हुए निर्देश दिया कि जिला अध्यक्ष शीघ्र अपनी गठित करें। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर  प्रथम बैठक करके संघर्ष को गति दी जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिलामंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर रामप्रकाश सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुधीर राय, दयाशंकर सिंह, संदीप सिंह, रमेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल, दीपक कुमार सिंह, रविशंकर सिंह, सुरजीत उपाध्याय ने संबोधित किया। 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!