Trending

Jaunpur : ​बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

टीम संचार सेतु

सड़क पार करते समय हुई घटना
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित गोरारी बाजार में शनिवार की देर शाम सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध राम अचल मौर्य शनिवार की देर शाम अपने घर के पास से मुख्य मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस की चपेट में आ गए परिणामस्वरूप घायल हो गए। स्वजनों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक रेलवे की चतुर्थ श्रेणी के रिटायर्ड गेटमैन था। सूचना के बाद पुलिस शव को क़ब्ज़े में ले लिया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!