Trending

Jaunpur : सुरम्य संगीत क्लासेज ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। प्रज्ञा जी के द्वारा संचालित, चहारसू चौराहे, ताड़तला में स्थित सुरम्य संगीत क्लासेज ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा (वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ) एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन के द्वारा मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। श्री टंडन ने कहा कि जौनपुर प्रारम्भ से ही पारंपरिक और सांस्कृतिक कला की धरोहर रही है।
धरोहर को सम्हालने और संगीत के इस विरासत को बढ़ाने में प्रज्ञा जी का प्रयास सराहनीय है। डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि संगीत का मनोवैज्ञानिक तथ्य है जिसका मनुष्य के मस्तिष्क पर बहुत ही सुंदर प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार पाण्डेय, अरुणा पाण्डेय, सोमेश्वर केसरवानी, डॉ. राजेश मौर्या, डॉ. रश्मि मौर्या, देवेश गुप्ता, विष्णु नारायण मिश्रा, प्रदीप तिवारी, अंजना सिंह एवं अन्य लोगों के साथ-साथ संगीत की शिक्षा लेने वाले बच्चों के अभिभावक की भी गौरवमयी उपस्थिति रही। अंत में संचालन कर रहे नवीन मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!