Trending

Jaunpur : ​परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी

टीम संचार सेतु


जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने बताया कि 17 से 22 फरवरी 2025 के मध्य संचालित होने वाली दोनों पालियों के समस्त मुंशी, मौलवी एवं आलिम स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों एवं छात्र, छात्राओं को सूचना दी गई है कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिये गये हैं। मदरसों द्वारा अपने लॉग इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड करते हुये मदरसा प्रधानाचार्य द्वारा अपने हस्ताक्षरोंपरान्त सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जाय। डेस्क स्लिप एवं उपस्थित पत्रक परीक्षा केन्द्र की लागिन https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसको परीक्षा केंद्र द्वारा स्वयं डाउनलोड कर लिया जाय तथा परीक्षा केंद्र द्वारा अपनी लॉग इन से परीक्षा पाली की समाप्ति के उपरान्त मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों का प्रारम्भिक पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है जिसको केन्द्र व्यवस्थापक तत्काल अपडेट कर ले। 14 फरवरी से पूर्व सम्बन्धित मदरसे परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर ससमय वितरित कर दें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!