Jaunpur : ​सिंचाई के लिए कुएं में लगा पंखा खोल ले गए चोर

खुटहन, जौनपुर। सुइथाखुर्द गांव में खेत की सिंचाई के लिए पंपिंगसेट के कुएं में लगा पंखा गुरुवार की रात अज्ञात चोर खोल ले गए। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह होने पर भुक्तभोगी किसान ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। गांव निवासी अनुपम यादव ने अपने खेत की सिंचाई के लिए घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में बोरिंग कराकर पंपिंग सेट लगाए हैं। रात में अज्ञात चोर कुएं में उतर बोरिंग पाइप में नट बोल्ट के सहारे लगा पंखा खोल ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब वे सुबह सिंचाई करने खेत में पहुंचे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post