Trending

Jaunpur News : मीरगंज पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र सरोज (38) पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम गोपालापुर, थाना मीरगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 1124/15 में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ, जौनपुर के न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा और हेड कांस्टेबल नरेश वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!