Trending

Jaunpur News : शाहगंज में टप्पेबाजी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 7917 रुपये बरामद

Naya Savera Network

साबरमती एक्सप्रेस से आए यात्री का बैग लेकर हुआ था फरार, आरोपी पर जौनपुर समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने टप्पेबाजी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी के 7,917 रुपये, एक मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार पुत्र राजा सेठ निवासी पुरजागीर, थाना चिल्ह, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को साबरमती एक्सप्रेस से आए यात्री संजय कुमार यादव निवासी मछली गांव, थाना बदलापुर, जौनपुर के साथ टप्पेबाजी हुई थी। आरोप है कि उनका बैग धोखे से लेकर आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

इसी क्रम में 27 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मलमल पुलिया के पास से आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, चोरी का माल रखने तथा अन्य मामलों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाहगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आनंद कुमार प्रजापति, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल शशि चौहान, महिला कांस्टेबल मानसी चौधरी और शालिनी गुप्ता शामिल रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!