जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवरतन सैनी पुत्र पिंटू माली निवासी काली चौरा मंदिर, थाना शाहगंज, जौनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 111/2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354डी तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित पुलिस टीम शामिल रही।
