Trending

Jaunpur News : जौनपुर में कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले, नई तैनाती के आदेश जारी

Hindi News


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गैर जनपद स्थानांतरित प्रभारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। जारी बदलाव के अनुसार महेंद्र कुमार सिंह को शाहगंज थाना प्रभारी, रमेश यादव को जफराबाद थाना प्रभारी और पवन कुमार उपाध्याय को सिकरारा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं दीनदयाल पांडे को लाइन बाजार थाने का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
अखिलेश कुमार को मीरगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि लक्ष्मण विक्रम सिंह केराकत कोतवाली के नए प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा पन्नेलाल और विपिन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक का जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया है। मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को एसओजी में भेजा गया है। वहीं केराकत, मछलीशहर और महिला थाने के पूर्व प्रभारियों को गैर जनपद स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!