Trending

Jaunpur News : जमीन का बैनामा करने के नाम पर 15 लाख की ठगी, दंपती पर मारपीट का भी आरोप

Hindi News


मड़ियाहूं। थाना क्षेत्र के ददरा महमूदपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक विजय कुमार से जमीन का बैनामा करने के नाम पर 15 लाख रुपये लेने और बाद में मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने आरोपी अनिरुद्ध उर्फ मुन्ना पाठक और उनकी पत्नी श्यामकला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विजय कुमार के अनुसार, परसथ गांव निवासी अनिरुद्ध ने नवंबर और दिसंबर 2018 तथा जनवरी 2019 में बेटे की शादी के लिए उनसे रुपये मांगे थे। जमीन का बैनामा करने का भरोसा देकर उनसे 15 लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि अनिरुद्ध ने अपने बेटे प्रद्युम्न उर्फ पीयूष के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराई थी। भरोसा दिलाने के लिए दो चेक भी दिए गए थे। बाद में जमीन का बैनामा करने से अनिरुद्ध और उनकी पत्नी ने इनकार कर दिया। खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए।
विजय कुमार का आरोप है कि 12 अक्टूबर 2026 को वह अपने रुपये मांगने अनिरुद्ध के घर पहुंचे थे। इस दौरान अनिरुद्ध और उनकी पत्नी श्यामकला ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये, सोने की चेन और घड़ी छीन ली तथा उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!