जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का 5 नवंबर को जौनपुर दौरा प्रस्तावित है। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल के अनुसार, वह पूर्वाह्न 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से मुंगराबादशाहपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:15 बजे मुंगराबादशाहपुर हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे।