Trending

Jaunpur News : तुलसीपुर में युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरसरा और धनीपुर तिराहे से बंशराज तिवारी उर्फ बंशू और बंशबहादुर तिवारी उर्फ बंशलोचन को पकड़ा। दोनों तुलसीपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना 18 अक्टूबर की शाम की है। प्यारी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके बड़े बेटे महेंद्र पटेल का विवाद होने के बाद आरोपियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके छोटे बेटे विनोद पटेल पर चाकू, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

विनोद को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया था। वह शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109(1), 118(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरीश यादव, कांस्टेबल रिजवान अली और रिजर्व आरक्षी नीरज पाल शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!