Trending

Jaunpur News : दशहरा मेले में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्कूल आते-जाते छात्रा को परेशान करने और दशहरा मेले में उसका दुपट्टा खींचने का आरोप है। विरोध करने पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की गई है।

पीड़िता की मां ने 20 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दिन शाम करीब छह बजे दशहरा मेले के दौरान आरोपी ने उनकी बेटी को रास्ते में रोककर अभद्रता की और दुपट्टा खींचने की कोशिश की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम छतारी निवासी समरजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाने में पहले भी दो मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 में छेड़खानी तथा वर्ष 2026 में मारपीट और धमकी से संबंधित मामला शामिल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!