Trending

Jaunpur News : सुजानगंज में धूमधाम से हुआ भरत मिलाप, झांकियां देखने उमड़े दर्शक

Naya Savera Network

जौनपुर। सुजानगंज बाजार में गुरुवार रात परंपरागत भरत मिलाप और झांकी का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विभिन्न चौकियों से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कई चौकियों का उद्घाटन किया और भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भरत मिलाप को लेकर बाजार में उत्सव का माहौल रहा।

त्योहार के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुजानगंज के थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजन के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

पुलिस की निगरानी में हजारों दर्शकों ने शांतिपूर्ण माहौल में भरत मिलाप और आकर्षक झांकियों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!