Trending

Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नकल के आरोप में 65 छात्रों के प्रश्नपत्र निरस्त

Naya Savera Network

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2025-26 में नकल के आरोप में 65 छात्रों के संबंधित प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी है। वहीं, जांच के बाद 13 छात्रों को निर्दोष पाते हुए क्लीनचिट दे दी गई है।

विश्वविद्यालय की अनुचित साधन समिति की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई। परीक्षा के दौरान सचल दल ने कई छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा था। इसके बाद संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की विशेषज्ञों से जांच कराई गई। जांच और समिति की संस्तुति के आधार पर प्रश्नपत्र निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

निरस्त किए गए प्रश्नपत्रों में संबंधित छात्रों को शून्य अंक मिलेंगे। हालांकि, उन्हें कैरी ओवर परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। कार्रवाई की जद में बीटेक, बीएड, बीएससी, बीए, एलएलबी, एमए और एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र आए हैं।

परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह ने इस संबंध में संबंधित विभागों और महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इसकी सूचना अपलोड कर दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!