Trending

Jaunpur News : जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल

Naya Savera Network

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के पूरनपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। एक पक्ष से यदुनाथ (70), बबीता (27) और कमलेश यादव घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से सुनील यादव (38), महातिम (58) और अनिल यादव को चोटें आईं। अन्य दो घायलों का भी उपचार किया गया।

घायलों में सुनील यादव, महातिम और अनिल यादव की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!