Trending

Jaunpur News : रेलवे लाइन पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महगांवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर लाल टी-शर्ट पहने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान सैदपुर गढ़उर गांव निवासी विनोद चौहान (20) पुत्र विक्की चौहान के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक विनोद गुजरात की एक निजी कंपनी में काम करता था और करीब डेढ़ महीने पहले ही घर आया था।

विनोद दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!