Trending

Jaunpur News : चौरा माता धाम में मूर्ति स्थापना के लिए समर्पण निधि अभियान शुरू

Naya Savera Network

जौनपुर। नरहरपुर स्थित श्री चौरा माता धाम में मां भगवती की मूर्ति स्थापना के लिए समर्पण निधि अभियान शुरू किया गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने दान देकर अभियान की शुरुआत की। अभियान शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मूर्ति स्थापना और मंदिर के विकास कार्य में स्थानीय लोगों की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज को एकजुट करने और लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मां भगवती की मूर्ति स्थापना के इस कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि अभियान के माध्यम से जुटाई गई समर्पण निधि से मंदिर में मां भगवती की मूर्ति स्थापित करने के साथ परिसर का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से सहयोग लिया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि सभी के सहयोग से मूर्ति स्थापना और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान तरुण चौबे, विजय चौबे, राजकुमार चौबे, सौरभ मिश्र और रौनक यादव समेत कई स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने मंदिर के विकास कार्य में सहयोग करने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!