Trending

Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय बथुआवर को मिली डिजिटल शिक्षा की सौगात

Naya Savera Network

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बथुआवर को एक्शन एड संस्था की ओर से डिजिटल शिक्षा की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संस्था ने विद्यालय को 80 इंच का सैमसंग इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल (स्मार्ट टच स्क्रीन), माइक्रोटेक इन्वर्टर और एक्साइड बैटरी सेट भेंट किया है।

इन सुविधाओं से विद्यालय के बच्चे अब डिजिटल माध्यम से रोचक और सरल तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। स्मार्ट पैनल के जरिए ऑडियो-विजुअल सामग्री की मदद से पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। वहीं, इन्वर्टर और बैटरी की सुविधा से बिजली कटौती के दौरान भी शिक्षण कार्य जारी रखने में मदद मिलेगी।

विद्यालय परिवार ने एक्शन एड के जौनपुर प्रभारी महाजन अली और बंसीलाल के प्रति आभार जताया। ग्रामवासियों और बेसिक शिक्षा परिवार जौनपुर ने भी संस्था की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!